Author Archives

Unknown's avatar

दिलीप चिंचालकर। चित्रकार, सज्जाकार, लेखक। जन्म १९५१ में शालिनी और विष्णु चिंचालकर के यहाँ इंदौर में। सन् १९७६ में दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान से जीव-रसायन में स्नातकोत्तर। पीएचडी करने ऑस्ट्रेलिया पहुँचे, लेकिन मन बदल गया। छपाई विज्ञान पढ़ा, ट्रक और मोटरसाइकिल चलाईं, और भारत लौट आए। १९८० से '८२ तक भरतपुर में पक्षी वैज्ञानिक सालिम अली के साथ इकॉलोजिस्ट हो गए। तब से अब तक चित्रकारी, अखबार और पत्रिकाओं (और कई तरह की चीजों) की सज्जा। खेती, कला और नफासत पर कुछ लेख।